मुरादाबाद: त्योहार पर बढ़ रही बाजार में भीड़, लोग भूल रहे सामाजिक दूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण भले ही अब उतने प्रकोप के साथ न सता रहा हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारों पर इस वायरस से बचने के लिए नियमों की अनदेखी न करने की सलाह दी है। बाजारों में बढ़ रही भीड़ और लगातार फेस मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर लोग लापरवाह दिख …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण भले ही अब उतने प्रकोप के साथ न सता रहा हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारों पर इस वायरस से बचने के लिए नियमों की अनदेखी न करने की सलाह दी है। बाजारों में बढ़ रही भीड़ और लगातार फेस मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर लोग लापरवाह दिख रहे हैं।

एक निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग के सामने जब यह नजारा आया तो उसकी ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन और इस वायरस की चपेट में आए हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले इस वायरस को मात देने वाले 74 फीसदी लोगों को आइसोलेशन से मुक्त किया गया है।

  • 17 और मिले चपेट में, 65 ने दी कोरोना को मात
    -10517 पहुंची संक्रमितों की संख्या, 10171 हुए हो चुके हैं स्वस्थ
  • 178 लोगों को चल रहा है इलाज, अधिकतर होम आइसोलेशन में

एसीएमओ डा. डीके प्रेमी ने बताया कि दिवाली पर्व नजदीक है। बाजारों में खूब भीड़ हो रही है। पर इसमें जो चौंकाने वाली बात है, वह यह कि लोग संक्रमण को लकर बेपरवाह दिख रहे हैं। उन्हें जो सतर्कतता बरतनी चाहिए थी, वह नहीं दिख रही है। लिहाजा लोगों को सचेत करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

अस्पताल में भी आने वाले मरीजों को कोविड नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है। 17 और संक्रमित मिले हैं, जिससे जिले में अब कुल संक्रमित 10517 दर्ज किए जा चुके हैं। 65 ने इस कोरोना को हराया भी है, जिससे रिकवरी संख्या 10171 हो गई है। 178 लोगों का उपचार चल रहा है, इसमें अधिकांश होम आइसोलेशन में हैं। डा. प्रेमी ने बताया कि आंकड़े डर कम जरूर कर रहे हैं, लेकिन जागरूकता नहीं खोनी चाहिए। यदि बचाव से समझोता किया तो वायरस की चपेट में आने की आशंका ज्यादा रहेगी।

संबंधित समाचार