बहराइच: खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, महिला समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के पिपरा पदारथ गांव निवासी महिला अपने खेत में पड़ोसी के साथ धान कटवा रही थी। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा पदारथ निवासी राजकला देवी (65) पत्नी भोला नाथ के खेत में धान की फसल तैयार लगी है। जिसके चलते खेत में धान कटाई चालू है।

cats

राजकला देवी घर के पड़ोस में रहने वाले तिलक राम से भी धान कटवा रही हैं। दोनों खेत में धान कटाई में लगे थे। तभी मधुमक्खियों का झुंड आ गया और महिला व श्रमिक पर हमला कर दिया। कुछ ही देर में दोनों बेहोश हो गए। वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने उन्हें किसी प्रकार बचाकर सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। महिला के पुत्र विकास ने बताया कि मधुमक्खी ने हमला कर नोचा है।

यह भी पढ़ें- कासगंज में बड़ा हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से बच्ची समेत चार महिलाओं की मौत

संबंधित समाचार