Pratapgarh News : नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा,पिता सहित बना बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुल्हन ने किया शादी से इनकार, लौटाई गई बारात

प्रतापगढ़ अमृत विचार : नशे में धुत हो कर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे व उसके पिता को देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। बारात वापस कर दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया गया। घण्टों पंचायत के पाद कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

 कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह गांव निवासी के संजय पुत्र रामदास ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खुजी गांव निवासी अनीश पुत्र जीतलाल के साथ तय की थी। तय समय पर सोमवार की शाम धूमधाम से बारात बक्शीडीह गांव पहुंची। बारातियों में आपस में ही कानाफूसी होने लगी। जानकारी मिली कि दूल्हा और उसके पिता ने शराब के नशे में धुत हैं। जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन और उसके पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया,लेकिन बात नहीं बनी।

दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद भोजन कराकर  बारातियों को वापस कर दिया गया। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चली। दुल्हन पक्ष के लोग शादी में किये गए खर्च की मांग करने लगे।घण्टों पंचायत के बाद दूल्हे व उसके पिता को छोड़ दिया गया। हालांकि लेनदेन को लेकर निर्णय नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें-Prayagraj News : पुनरीक्षण याचिका में रिकॉर्ड पर मौजूद स्पष्ट त्रुटि की समीक्षा ही स्वीकार्य

संबंधित समाचार