बरेली सिटी स्टेशन को मिला जन औषधि केंद्र, PM मोदी ने किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सिटी स्टेशन पर बुधवार को जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने देश के 18 स्टेशनों पर इसका लोकार्पण किया। इसमें बरेली सिटी स्टेशन भी शामिल है। स्वस्थ भारत विकसित भारत के तहत स्टेशनों पर यह केंद्र खोले गए है। 

बिहार में दरभंगा में एम्स सहित 12 हजार करोड़ से अधिक की परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्र का लोकपर्ण किया।

इस मौके सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने देश में बरेली सिटी में केंद्र को खोलकर बरेली की जनता का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: BDA की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी की ध्वस्त

संबंधित समाचार