Kannauj: जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी पूरी तरह स्वस्थ, परिजनों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। मायके आई महिला ने जिला अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा व बच्चे स्वस्थ्य हैं। तीन बच्चे एक साथ होने पर परिजनों ने खुशी जताई है। 
ईस्ट दिल्ली के सरताज मोहल्ला गांधी नगर निवासी नजमा पत्नी मोहसीन कुछ दिन पहले अपने मायके कन्नौज शहर के पुलिस लाइन स्थिति कांशीराम कालोनी आई थी। मंगलवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो मायके के लोगों ने जिला अस्पताल की महिला विंग में भर्ती कराया। यहां उसने तीन बच्चों को जन्म दिया।

आठ माह की गर्भावस्था के बाद हुए से जन्मे बच्चों में दो पुत्री व एक पुत्र है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि तीनों बच्चे कम दिन और कम वजन के होने से उनको एसएनसीयू वार्ड में रेडियंट वार्मर पर आक्सीजन के साथ रखा है। तीनों की हालत ठीक है। वही बच्चों की मां भी पूरी तरह से स्वस्थ है। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने से मां व अन्य परिजनों में खुशी है।

उधर मां नजमा ने बताया कि उसकी शादी करीव सात वर्ष पहले हुई थी। उसे दो पुत्र पहले से हैं। बच्चों की नानी कांशीराम कालोनी निवासी परवीन ने बताया कि पुत्री के एक साथ तीन बच्चों के जन्म देने से वह बहुत खुश हैं। जिला अस्पताल में उसकी पुत्री को प्रसव के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पीडब्ल्यू स्कूल ऑफ स्टार्टअप्स ने आरम्भ 2.0 के लिए खोले आवेदन

 

संबंधित समाचार