बरेली: माता-पिता से मिलने गए युवक के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार । माता-पिता से मिलने पटना गए एक व्यक्ति के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दीपक चंद्रा ने बताया कि वह इज्जतनगर के एयरफोर्स गेट कंजादासपुर में रहते हैं। उनके माता पिता पटना में रहते हैं। कुछ दिन पहले वह माता-पिता से मिलने के लिए परिवार सहित गए थे। 11 नवंबर को वह सुबह 7.15 बजे वापस आए तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि चोर 5 तोला सोने के जेवरात, 25 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज, हीरे की अंगूठी ले गए हैं। दीपक ने थाने इज्जतनगर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में जानकारी करने के लिए इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को फोन किया गया, मगर संपर्क नहीं हो सका।

 

संबंधित समाचार