Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान को करारा झटका, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी...ICC का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है। ट्रॉफी गुरुवार (14 नवंबर) को इस्लामाबाद पहुंची। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान को करारा  झटका लगा है। आईसीसी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के किसी भी क्षेत्र में चैंपियंस ट्रॉफी टूर को रद्द कर दिया है। 

इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में घुमाया जाना था। साथ ही इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के तीन शहरों स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का फैसला किया गया था। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद ICC ने इस पर संज्ञान लिया है। साथ ही पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि यह ट्रॉफी अब PoK नहीं जाएगी।

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के बाद क्रिकेट से विदा लेंगे टिम साउदी, Ajaz Patel टीम से बाहर  

संबंधित समाचार