झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी आग: 10 बच्चों की मौत, CM Yogi ने घटना का लिया संज्ञान

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

झांसी, अमृत विचार। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात आग लग गई। आग शिशु वार्ड में लगी थी। जिसमें अभी तक 10 बच्चों के मरने की सूचना है। घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है। CM Yogi ने घटना का संज्ञान लिया हैं।

सिलिंडर में ब्लास्ट होने से आग लगने की बात आई सामने

दमकल कर्मी लगतार आग बुझाने का काम कर रहे है। करीब 37 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है, कई बच्चों के फंसे होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। सिलिंडर में ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी झांसी के लिए रवाना हुए। घटना रात करीब 10:30 की बताई जा रही है।

10 बच्चों की मौत के बाद चारों ओर गम के आँसू थे। हर कोई अपने बच्चे को देख कर बिलख रहा था‌। डीएसपी ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। 

मेडिकल कॉलेज में देर रात वार्ड में आग लगने पर भगदड़ मच गईं। आनन फानन में लोग अपने अपने बच्चों को बैड से उठाकर भागने लगे। गर्भवती महिलाओं को भी परिजन लेकर दौड़े आग लगने की सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ियां सहित पुलिस ओर जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से अंधेरा पसरा हुआ है। धुआं के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग प्रसूता विभाग से चीख पुकार के साथ लोग अपने अपने नव जात बच्चों को बैड से उठाकर बाहर भागने लगे। लोगों के कहना था काफी धुंआ हो रहा है आग लगी हुई हैं।

घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड ओर पुलिस टीम को मिली। सूचना पर पहुंची दमकल ओर पुलिस ने राहत का कार्य शुरू कर दिया है। वही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन भी मौके पर है। बताया जा रहा है कि धुआं के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। 

CM Yogi आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

IMG_20241116_003342

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिये... 

IMG_20241116_003030

IMG_20241116_003053

IMG_20241116_003118

संबंधित समाचार