Bareilly: भाजपा में पद पाने के लिए बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी, बूथ और मंडल के होने है चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: भाजपा में सक्रिय सदस्यों को ही संगठन में पद दिए जाने हैं इसलिए बूथ और मंडल स्तर पर पद पाने के लिए सक्रिय सदस्यों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ज्यादा सदस्य बनाने वाले उन लोगों को पद देने में प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी छवि भी अच्छी है।

भाजपा के बूथ से मंडल तक का संगठनात्मक चुनाव 30 नवंबर तक होना है। इसके लिए चुनाव प्रभारी बना दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी बूथ स्तर को काफी अहम मान रही है। जिन लोगों को संगठन चुनाव में हिस्सा लेना था, वह दावेदारी मजबूत करने के लिए पहले से ही प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बनाने में जुट गए थे। अब बूथ, मंडल स्तर की कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद जिला कमेटी का गठन किया जाना है। पार्टी के नौ मोर्चों की भी कमेटी बनाई जानी है।

पार्टी और संगठनों में मनमाफिक पद पाने के लिए कुछ कार्यकर्ता बड़े नेताओं से पैरवी भी करा रहे हैं। इसके अलावा अपनी उपलब्धियां भी संगठन के बड़े पदाधिकारियों को गिना रहे हैं। कई कार्यकर्ता क्षेत्र में अपनी अच्छी पैठी का हवाला देकर संगठन में पद मांग रहे है। पार्टी पदाधिकारी कह रहे हैं कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बिना पैरवी के ही पद दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: नवदिया झादा में मौतें रोकने के लिए चाहिए बस एक तारीख

संबंधित समाचार