रामपुर: स्टार्टअप गायवाला आर्गेनिक्स को उप मुख्यमंत्री के हाथों मिला अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। लखनऊ के हयात रीजेंसी होटल में  उत्तर प्रदेश समिट 2024 का आयोजन ई लेटस मैगजीन और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा किया गया।

जिसमे प्रदेश के सैंकड़ो स्टार्टअप ने अलग अलग केटेगरी मे अपना नाम दर्ज कराया। अवार्ड फंक्शन कार्यक्रम में जिले के गायवाला आर्गेनिक्स स्टार्टअप ने भी अपना नाम दर्ज कराया था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यत्री बृजेश पाठक और उत्तरप्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के मिनिस्टर सुनील कुमार शर्मा ने  चयन किए गए स्टार्टअप को अवार्ड दिए। जिसमें गोवत्स प्रांजल अग्रवाल और सीए सजल अग्रवाल के स्टार्टअप गायवाला आर्गेनिक्स को भी स्थान मिला। जिसमें स्टार्टअप के फाउंडर प्रांजल अग्रवाल का कहना है कि यह  हमारे लिए गौरव की बात है की पूरे प्रदेश में से केवल 15 स्टार्टअप चयनित हुए जिसमें रामपुर  के  स्टार्टअप को भी सम्मिलित किया गया।

संबंधित समाचार