एक माह की बेटी को सरयू नदी में फेंका, हैवान पिता की करतूत सुन सन्न रह गई पुलिस, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीरगंज/अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में रहने वाले कलयुगी पिता ने अपनी एक माह की मासूम बेटी को सरयू नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव की तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। 

मासूम की मां संगम ने आलापुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति जीशान बीते 12 नवंबर को उनकी एक माह की पुत्री को घर से जबरदस्ती छीनकर भाग गया। संगम ने आशंका जताई थी कि जीशान बच्ची की हत्या कर सकता है। संगम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जीशान को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। 

पूछताछ में जीशान ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कबूल किया कि उसने अपनी नवजात बेटी को सरयू नदी में फेंक दिया है। यह सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि बच्ची के शव की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को नदी के किनारे-किनारे सघन तलाशी के लिए लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:-Lucknow: फास्ट फूड विक्रेता ने महिला चौकी प्रभारी और सिपाही पर लगाया वसूली का आरोप, शिकायती पत्र वायरल

संबंधित समाचार