कानपुर में ट्राला व डंपर की टक्कर: हादसे में चालक और परिचालक की मौत, पुलिस ने हाइड्रा से वाहनों को किनारे कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में जिला हमीरपुर के मुस्करा बिहुनी निवासी 23 वर्षीय उदयभान गांव के रहने वाले 20 वर्षीय परिचालक बबलू के साथ डंपर में ईंट लादकर लखीमपुर से मुस्करा जा रहा था। फ्लाईओवर पर श्याम नगर के आगे प्रताप होटल के पास डंपर में खराबी आ गई। चालक उदयभान और बबलू ठीक करने जुट गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने डंपर में टक्कर मार दी।

इससे डंपर के परिचालक बबलू की पहिये के नीचे कुचलकर मौत हो गई। वहीं पीछे से ट्राला के चालक बिहार के रोहताश गोरारी तेंदुआ निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा से वाहनों को किनारे कराया।

ये भी पढ़े- Kanpur Theft: सूना घर पाकर चोरों ने तीस लाख रुपये का माल किया पार...परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे

संबंधित समाचार