बरेली: यात्रा के बाद लोको पायलट और गार्ड को दी जाएगी मसाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ट्रेनों के बेहतर संचालन और रेल दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रेलवे लगातार प्रयास करता रहता है। लंबी ड्यूटी की बात कहते हुए लोको पायलट और गार्ड को आराम मिल सके। इसके लिए उन्हें अब मसाज दी जाएगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यह नई सुविधा शुरू की है। …

बरेली,अमृत विचार। ट्रेनों के बेहतर संचालन और रेल दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रेलवे लगातार प्रयास करता रहता है। लंबी ड्यूटी की बात कहते हुए लोको पायलट और गार्ड को आराम मिल सके। इसके लिए उन्हें अब मसाज दी जाएगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यह नई सुविधा शुरू की है। मंडल के कई स्टेशनों पर ऑटोमेटिक मसाज मशीनें लगाई गई हैं जिनसे लोको पायलट और गार्ड को मसाज दी जाएगी।

इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोको पायलेट, सहायक लोको पायलेट और गार्डों को ड्यूटी के बाद काफी थकान हो जाती है। पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द होने लगता है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए मंडल के लालकुआं, काठगोदाम, कासगंज, टनकपुर और मथुरा छावनी स्टेशनों के रनिंग रूमों में एक-एक ऑटोमेटिक लेग मसाजर (पैरों की मसाज करने वाली मशीन) लगाए गए है। इस मशीन से घुटनों से लेकर पैर के तलवों तक की मसाज होती है। और कुछ ही मिनटों में थकान और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

संबंधित समाचार