लखीमपुर खीरी : मणिपुर घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मणिपुर की घटना के विरोध में शहर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। घटना पर कड़ी नाराजगी जताई।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदयभानु के आवाहन पर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता युकां जिलाध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और कैंडिल मार्च निकालकर अंबेडकर पार्क पर समापन किया। जिलाध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि मणिपुर में विगत समय से चली आ रही समस्या का समाधान अभी तक केंद्र व राज्य सरकार नहीं कर पाई है। समूचे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जिसमें मानवीय मूल्यों और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहां की घटनाओं से देश ही नहीं समूचा विश्व शर्मसार हो चुका है। वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार नाकाम साबित हो चुकी है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता ही देगी। इस दौरान मेराज अली, ताजदार, श्याम मोहन मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, दिलीप पासवान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : चोरी की आठ बाइक बरामद, एक ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

संबंधित समाचार