लखीमपुर खीरी : स्टेट टूर्नामेंट...दूसरे दिन की विजेता बनी गांधी विद्यालय एवं सिंगाही इलेवन टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सिंगाही, अमृत विचार। महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गये। इसमें गांधी विद्यालय एवं सिंगाही एलेवन टीमें विजयी रही। 

रविवार को टूर्नामेंट का पहला मैच गांधी विद्यालय और अमन  स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही के बीच खेला गया। गांधी विद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल कर 3-0 से मैच जीत लिया। जबकि दूसरा मैच सिंगाही इलेवन एवं सीतापुर के बीच हुआ। इसमें सिंगाही इलेवन ने 4-1 से मैच जीता। टूर्नामेंट के महामंत्री सुनील बत्रा ने बताया की मंगलवार दोपहर एक बजे से दो मैच होंगे। इस दौरान डॉ. एमआर सेठी, डॉ. एनयू खान, अशोक वर्मा अनुराग पुरवार, अब्दुल हमीद , सैय्यद दिलशाद, सुमित प्रमार, रतनेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य अजय कुमार, यशोदानंदन मिश्रा आदि ने टीम मैनेजर विनीत कुमार मिश्रा, सचिव अमित अग्रवाल, उमाकांत जायसवाल, कोच मोहम्मद फराज को जीत की बधाई दी और मैच  की हौसला अफजाई की।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : बांकेगंज कुकरा मार्ग पर फिर दिखा बाघ, राहगीरों में दहशत

संबंधित समाचार