प्रयागराज : उपचुनाव के कारण 20 नवंबर को बंद रहेगा हाईकोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज : प्रयागराज में विधानसभा उपचुनाव होने के कारण 20 नवंबर 2024 यानी बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश की घोषणा हुई है और अधिवक्ताओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने के लिए फोटो आइडेंटिफिकेशन सेंटर भी उक्त तिथि को बंद रहेगा। इसके अलावा उपरोक्त तिथि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट मेडिएशन सेंटर भी बंद रहेगा। उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव (प्रशासन) सुमित कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

यह भी पढ़ें- Raebareli News ..... इसमें कोतवाल साहब का भी हिस्सा है, सिपाही का घूस लेते Video viral

 

संबंधित समाचार