गोंडा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कोटेदार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दो युवक रेफर 

करनैलगंज/गोंडा,अमृत विचार : करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गोड़वा नसीरपुर के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग कोटेदार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

मंगलवार की शाम थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम गोड़वा के मौजूदा कोटेदार गिरीश तिवारी 65 वर्ष साइकिल से अपने घर जा रहे थे। वह अपने गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम निंदूरा निवासी परवेज (18) पुत्र नसीर, फरमान (19) पुत्र महमूद अली व सजीम शाह (28) पुत्र ढोंढे समेत कोटेदार गिरीश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारो घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया जहां गंभीर रूप से घायल गिरीश तिवारी और बाइक सवार परवेज व फरमान को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां कोटेदार गिरीश तिवारी की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग सीएचसी में जुटे रहे।

ये भी पढ़ें- Gonda News: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत 28 मांगों को लेकर सड़क पर उतरी सपा, पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार