बाराबंकी: नाबालिग से दुराचार के बाद जन्मे नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने सचिव के विरुद्ध प्रदेश के मुखिया को लिखा पत्र

फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को विवाह का झांसा देकर गांव का एक युवक दुराचार करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। घरवालों को पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने पुत्री को जन्म दिया। जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कोतवाली फतेहपुर के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि आठ माह पूर्व घर से शौच के लिए जाने पर गांव के सुनील कुमार ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसे शादी करने का झांसा देकर वह उसके साथ सम्बन्ध बनाता रहा। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। उसे डरा धमका कर घर में कुछ न बताने की बात कही। लेकिन शक होने पर घरवालों ने जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की बात पता चली। पूछताछ में उसने परिजनों को आपबीती बतायी। इसी के बाद किशोरी की मां ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां मंगलवार को उसने बालिका को जन्म दिया। जिसकी मौत हो गई।

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं जिला महिला अस्पताल के सीएमएस प्रदीप कुमार ने बताया कि नवजात के शव की डीएनए सैंपलिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें-बाराबंकी: डीएपी और एनपीके की कालाबाजारी कर मोटी रकम वसूलने का आरोप

संबंधित समाचार