प्रयागराज: रिफाइंड लदी ट्रक अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म की दीवार तोड़कर घुसी, मलबे में महिला यात्री दबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाकुंभ में काम करने के लिए आये थे 19 लोग

प्रयागराज, अमृत विचार: नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। रिफाइंड से लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना में दीवार गिरने से एक महिला यात्री दीवार में दब गई, जिससे च गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद सूचना पर जीआरपी ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और महिला यात्री को इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक मऊ टीकमगढ़ की रहने वाली सरोज देवी (24) अपने पति दयाल सहित अन्य 19 लोगो के साथ महाकुम्भ में काम के लिए प्रायगराज आई थी। देर रात वह पैसेंजर ट्रेन से सभी लोग प्लेटफार्म नंबर चार पर उतर गए थे।

उस दौरान सरोज देवी कैंटीन के पास नल से पानी भरने के लिए चली गई। तभी रेलवे लोको साइडिंग से रिफाइंड लादकर डांडी जा रहे ट्रक चालक ने नशे में रेलवे की दीवार को तोड़ते हुए प्लेटफार्म में घुस गई। जिससे दीवार गिर गई और महिला दब गई। घग्ना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। महिला को कीसी तरह से मलबे से निकाला गया और इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव की शिकायत के खिलाफ जुबैर ने दाखिल की याचिका

संबंधित समाचार