Hit and Run : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकेटी/लखनऊ, अमृत विचार : बीकेटी सर्किल में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इटौंजा थाना अंतर्गत डेरवा गांव निवासी मूलचंद (60) शुक्रवार सुबह लखनऊ-सीतापुर राज्यमार्ग किनारे पैदल जा रहे थे। इसी बीच बेहड़ा चक्की के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन चालक घटनास्थल से भाग निकाला। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी लकी ने बताया कि पूर्व में उसकी मां का निधन हो चुका है। वहीं, पिता की मौत के बाद से परिवार में कोहराम हो चुका है।

जबकि, दूसरी तरफ बीकेटी के शिवपुरी गांव के बाहर सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार सुजीत पवन कुमार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को शाढ़मऊ के सौ शैय्या राम सागर संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया है। जहां से उन्हें उपचार के लिए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Lucknow firing incident : दस डंपर मिट्टी देने से इंकार करने पर किसान को मारी गोली

संबंधित समाचार