रामपुर : ऋण की किश्त लेने गए एजेंटों को पीटा, दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। लोन की किश्त लेने गए  दो लोगों को  दो सगे भाइयों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर  रही है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव सैंडोली निवासी सोमेंद्र सिंह का कहना है कि वह  केमरी स्थित फाईनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क में नौकरी करता है। वह 15 नवंबर को  मिलक थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में अपने साथी गंगाराम के साथ महेंद्र द्वारा कंपनी से लिए गए लोन की किश्त लेने गए थे। जब वह लोग आरोपी के घर किश्त लेने पहुंचे तो उसने गाली गलौज कर दी। इस दौरान महेंद्र और उसके भाई शिवम घर से  लाठी डंडे ले आए। उसके बाद किश्त लेने आए दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग आ गए। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। लेकिन आरोपियों ने सोमेंद्र के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया था। उसके बाद सोमेंद्र का अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : रंजिश के चलते दो बहनों को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार