रामपुर : रंजिश के चलते दो बहनों को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने सगी बहनों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिलक थाना क्षेत्र के भौनकपुर निवासी गीता का कहना है कि उसकी गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते 14 नवंबर को शाम 7 बजे उसके घर पर राकेश, हरि शंकर, राजेंद्र और जितेंद्र आ गए। उसके बाद महिला से गाली गलौज शुरू कर दी थी। महिला के विरोध करने पर उसको लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में ही रहने वाली गीता की बहन कौशल्या भी आ गई। बीच बचाव करा रही कौशल्या को भी आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में  गीता के हाथ की हड्डी टूट गई। शोर मचाने पर लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसके बाद महिला ने अस्पताल में इलाज कराया। मिलक पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ऋण की किश्त लेने गए एजेंटों को पीटा
इधर, लोन की किश्त लेने गए  दो लोगों को  दो सगे भाइयों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर  रही है।  मिलक थाना क्षेत्र के गांव सैंडोली निवासी सोमेंद्र सिंह का कहना है कि वह  केमरी स्थित फाईनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क में नौकरी करता है। वह 15 नवंबर को  मिलक थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में अपने साथी गंगाराम के साथ महेंद्र द्वारा कंपनी से लिए गए लोन की किश्त लेने गए थे। जब वह लोग आरोपी के घर किश्त लेने पहुंचे तो उसने गाली गलौज कर दी। इस दौरान महेंद्र और उसके भाई शिवम घर से  लाठी डंडे ले आए। उसके बाद किश्त लेने आए दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग आ गए। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। लेकिन आरोपियों ने सोमेंद्र के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया था। उसके बाद सोमेंद्र का अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

ये भी पढे़ं : रामपुर: महिला को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पति ने दर्ज कराई थी FIR

संबंधित समाचार