Kanpur में किशोरी से गैंगरेप: शादी समारोह से लौटते समय किया अगवा, दरिंदे पूरी रात करते रहे हैवानियत, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर में किशोरी को दो युवकों ने अगवाकर रात भर बंधक बनाए रखा। बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराजपुर मे 15 साल की मजदूर की बेटी गुरुवार रात गांव में ही बारात से अकेले घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के रिंकू निषाद 20 व बगल के गांव लालूखेड़ा निवासी विशाल यादव 22 किशोरी को अगवा कर गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गए।

बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। पूरी रात पीड़िता को आरोपित बंधक बनाए रहे। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर फेंककर दोनो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता घर पहुची तब घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महाराजपुर थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि दोनो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार