Budaun: कर्तव्यों का निर्वहन करके ध्वज की बनाए रखें गरिमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार : रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वजारोहण करके अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने को प्रेरित किया। 

बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही देश पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने 23 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज दिया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला राज्य पुलिस बल है। जिससे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर यानि पुलिस ध्वज दिया गया है। जो सभी के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी संजीव कुमार मौजूद रहे। सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज का प्रतीक लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया।

यह भी पढ़ें- हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने होटल में की छापामारी, वीडियो बनाकर मांगे रुपये, पुलिस ने भेजा जेल...जानिए मामला

संबंधित समाचार