रायबरेली: वैवाहिक समारोह ने आए रिश्तेदार की हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर/रायबरेली। थाना क्षेत्र के हरचंदपुर क़स्बे में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया अधेड़ शुक्रवार की रात दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक से टकराने से उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार की मौत से शहनाई वाले घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बे में रहने वाले अखिल श्रीवास्तव उर्फ मनीष की बहन की शुक्रवार को शादी थी। हाईवे के किनारे लज्जाप्रीत उत्सव लॉन में वैवाहिक समारोह चल रहा था। रात करीब 10 बजे विवाह में शामिल होने आए देवेश चंद्र श्रीवास्तव  (50 वर्ष) को रायबरेली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेश श्रीवास्तव खून से लथपथ होकर मार्ग पर गिर पड़े। घायल को सीएचसी ले जाया गया। डॉ. शिवानंद यादव मृत घोषित कर दिया। एसआई राहुल पटेल ने बताया कि शव को क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Raebareli News : शादी में जा रहे तेज रफ्तार डीजे वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत 

संबंधित समाचार