छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने इस युद्धनीति को अपना कर नक्सलियों को दी शिकस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदर में शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ‘गुरिल्ला युद्धनीति’ अपनाकर माओवादियों को शिकस्त दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने 10 बड़े कैडर नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ‘गुरिल्ला नीति’ उन पर ही भारी पड़ती दिखी। 

जिस तरह से अब तक जवानों को घेरकर नक्सली ‘गुरिल्ला युद्धनीति’ के तहत उन पर हमला करते थे। ठीक यही रणनीति जवानों ने भी इस बार अपनाई और नक्सलियों को घेरकर उन्हें मार गिराया। इस मुठभेड़ के बाद जवानों के हौसले बुलंद हैं। जैसे ही जवान नक्सलियों के शव व हथियार लेकर वापस कैंप लौटे, उन्होंने जमकर जश्न मनाया। 

वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कमलोचन कश्यप ने जवानों का मुंह भी मीठा कराया। बताया जाता है कि इस ऑपरेशन में 500 से ज्यादा जवान शामिल थे। पुलिस पार्टी करीब 60 किमी तक पैदल चलकर भंडारपदर की पहाड़ी पर पहुंची थी और पहाड़ी से ही नक्सलियों को निशाना बनाया। डीआईजी कश्यप ने जवानों के लिए 10 लाख के इनाम की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- UP By-Election Results 2024: भाजपा प्रत्याशी को बसपा एजेंट ने पीटा, मची भगदड़...मतगणना स्थल पर पहुंचे कमिश्नर-डीएम

संबंधित समाचार