शर्मनाक : जीजा ने साले की पत्नी के साथ बनाए शारीरिक सम्बन्ध, बेटियों से भी छेड़छाड

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, काकोरी/लखनऊ : पारा थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ई-रिक्शा चालक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोपित ने अपने साले की पत्नी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटियों से भी छेड़खानी की है। पीड़िता ने पारा थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि तहरीर के देने के बाद पुलिस ने आरोपित को थाने बुलाया, फिर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। पारा पुलिस की कार्यशैली से आहत महिला ने पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई है।

पारा दुष्कर्म

पारा थानाक्षेत्र अंतर्गत आलमनगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला (30) ने बतायाकि वह संयुक्त परिवार के साथ पति और दो बेटियों को लेकर रहती है। महिला का आरोप है कि बहनोई उस पर गलत नीयत रखता है। आरोप है कि अक्टूबर माह आरोपित उसके कमरे में घुस आया, फिर जोर जबरदस्ती कर उससे घिनौनी हरकत की। पुलिस से शिकायत करने की बात करने पर महिला को धमकाया गया। आरोप है कि 17 नवम्बर की रात बहनोई ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पारा दुष्कर्म एक

हालांकि, शोर मचाने पर आरोपित ने उसकी पिटाई कर वहां से भाग निकला। महिला का यह भी आरोप है कि बहनोई के बेटे उसकी नाबालिग बेटियों से भी छेड़खानी करते हैं। इसको लेकर महिला ने पारा थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को थाने बुलाया। जहां कुछ घंटों की पूछताछ के बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा है। पूर्व में भी महिला और उसकी देवरानी में थाने में शिकायत दी थी। महिला जिस मकान में रहती है। उस मकान में देवरानी भी अपने बच्चों के साथ रहती है। मकान के ऊपरी हिस्से में महिला की नंद सपरिवार रहती है। नंद को घर से निकालने के लिए महिला बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। यह आरोप निराधार है। 

 यह भी पढ़ें- सारी रश्में पूरी फेरों से पहले दुल्हें को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, थाने पहुंची बारात

संबंधित समाचार