हल्द्वानी: स्कूटी की टक्कर से दुकानदार की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने एक दुकानदार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना तब हुई जब दुकानदार दुकान बंद कर घर जाने के लिए रोड पार कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

लालडांठ रोड हल्द्वानी निवासी भानु पांडे (43 वर्ष) की चंदन अस्पताल के पास दुकान है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने भानु को टक्कर मार दी। हादसे में भानु के सिर पर गंभीर चोटें आई।

आनन-फानन में उन्हें एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें एक अन्य निजी चिकित्सालय ले गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: मेडिकल कॉलेज में 24 करोड़ से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज