Uttrakhand: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की भारत वापसी के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर व ई-मेल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर फंसे हुए लोगों के परिजन उनका ब्योरा उपलब्ध करा सकते हैं ताकि उनकी भारत वापसी के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा सके।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन तथा यूएई देशों में फंसे जनपद के नागरिकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी जारी किए गए हैं ताकि इन देशों में फंसे हुए लोगों की सुरक्षित भारत वापसी हो सके। उन्होंने कहा कि जारी किए मोबाइल नंबर, ई-मेल पर फंसे हुए व्यक्तियों का जल्द से जल्द संपूर्ण ब्योरा उपलब्ध करा दें। डीएम ने जनपद के सभी नागरिकों से केवल अधिकारिक व सत्यापित सूचनाओं पर ही अमल करने व अफवाहों से बचने की अपील की है।

कुवैत की वेबसाइट  [email protected] हेल्पलाइन नंबर- 96565-501946, सऊदी अरब की वेबसाइट [email protected] व फोन नंबर 00-966-11-4884697, बहरीन के फोन नंबर  97339-418071,97338-400433, यूएई की वेबसाइट www.indembassyuae.gov.in व फोन नंबर 971-2-4492700 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

संबंधित समाचार