Farrukhabad: तेज रफ्तार डंपर का दिखा कहर; कंबाइन मशीन हेल्पर और भट्टा मजदूर की मौत, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना जहानगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद छिबरामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर का कर देखने को मिला। डंपर ने पहले ईट भट्टा मजदूर को कुचल दिया। इसके कुछ देर बाद लगभग एक किलोमीटर आगे कंबाइन मशीन में टक्कर मार दी।जिससे कंबाइन हेल्पर की मौत हो गई। उसके तीन घायल साथियों का शहर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी जितेंद्र ईट भट्टा मजदूर था। वह गधों और घोड़ों पर ईंट लादकर काम करता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे गधों को चराने ले गया। फर्रुखाबाद छिबरामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने जितेंद्र को कुचल दिया।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

इसके बाद लगभग एक किमी के बाद ग्राम रूनी चुरसई में भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया। सड़क किनारे खड़ी एक कंबाइन मशीन में टक्कर मार दी। जिसमें चालक और हेल्पर सहित चार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लोहिया लाया गया।

जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम बनकी डांडी निवासी रामप्रताप जाटव उम्र 26 वर्ष पुत्र लाला राम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल गोविंद और नीरज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। एक घायल भगवान दास का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

सूचना पर पहुंचे कंबाइन मशीन हेल्पर के परिजनों में मचा रहा कोहराम

राम प्रताप की मौत की सूचना पर परिजन शनिवार दोपहर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। मृतक के गांव के निवासी धनंजय प्रताप ने बताया कि राम प्रताप पांच भाई बहन से सबसे बड़े थे। वही उनके दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी सीमा देवी और मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  

पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते रहे भट्टा मजदूर के परिजन
 
मृतक भट्टा मजदूर जितेंद्र काफी गरीब परिवार से आता था। उसकी मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस में भी मां और बहने रोते बिलखते दिखे। वह पांच भाई बहन में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। थाना अध्यक्ष जहानगंज जितेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: भाजपा नेता ने नसीम सोलंकी को दी धमकी, ऑडियो वायरल, बोला- मंदिर को धुलवा दो नहीं तो 200 मुकदमे दर्ज करवाऊंगा घूम-घूमकर

 

संबंधित समाचार