Kanpur: कॉलेज जा रही छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ने किया अगवा, फरार, पीड़िता की मां बोली- करा देगा धर्म परिवर्तन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में एक मां ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दूसरे समुदाय का युवक उनकी बेटी को कॉलेज जाते समय रास्ते से अगवा कर ले गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, मगर वह फरार हो गया। उन्हें आशंका है कि आरोपी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा देगा। पुलिस संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर दोनों लोगों की तलाश कर रही है।
 
चुन्नीगंज निवासी पीड़ित मां ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी मंगलवार को कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में पुराना कानपुर कोहना के मन्नीपुरवा निवासी मोहम्मद उसमान ने उनकी बेटी को रास्ते में रोक लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग निकला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, मगर वह भागने से सफल रहा। घटना की जानकारी होने पर जब वह उसके घर गईं और सारी बात उसके परिजनों को बताई तो सभी ने धमकी देते हुए भाग दिया। 

उन्हें आशंका है कि आरोपी उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन न करा दे या उसके साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे। पीड़ित मां ने मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर अपहरण, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: कई चोरियों में आरोपी दो शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दोनों से बरामद हुआ ये सामान...

 

संबंधित समाचार