Farrukhabad: प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक गांव स्थित अधबने मकान में प्रेमी जोड़े के शव पड़े होने की सूचना पर देखने बालों की भीड़ जुट गई। निर्माणाधीन मकान के कमरे में अर्धनग्न अवस्था में किशोरी का शव पड़ा था। मकान में युवक का शव पड़ा मिला। निर्माणाधीन मकान के बाहर झाड़ियों में एक बाइक खड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। प्रेमी जोड़े के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

फर्रूखाबाद 2

थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के एक गांव में खेतों के पास अधबने मकान में रविवार सुबह दो शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधबने मकान के आंगन में युवक की शव पड़ा मिला। वहीं मकान के एक कमरे में अर्धनग्न हालत में किशोरी का शव मिला। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय और फोरेंसिक टीम भी आ गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। 

लगभग आधा घंटा बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान के प्रयास किए गए तो दोनों के गांव निवासी होने की जानकारी मिली। 

किशोरी की चाची ने पुलिस पर लापरवाही का लगाए आरोप

सूचना पर किशोरी की चाची और उसकी मां, दादी घटना स्थल पर आ गए। युवती की चाची ने बताया कि शुक्रवार की रात युवती ने घर वालों को खाने में नशे की गोली मिलाकर दे दी थी। नशीला खाना खाने के बाद लड़की के माता पिता सो गए। उसके बाद रात में किसी समय युवती घर से चली आई थी। युवती के परिजनों ने पुलिस पर थाने में अभद्रता करने व मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक अधबने मकान में एक लड़का और एक लड़की के शव मिले हैं। उनके पास से सल्फास मिला है। दोनों की शिनाख्त कर ली गई है। दोनों घर से भागे हुए हैं संभवतः इन दोनों का प्रेम प्रसंग था। आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से निकल कर आएगी। कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा, राहगीरों को मिलेगी राहत, अधिकारियों ने बताई वजह...

 

संबंधित समाचार