प्रतापगढ़ : कृपालु महाराज की बेटी का सड़क हादसे में निधन, राजा भैया ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

कुंडा, प्रतापगढ़, अमृत विचार। जगद्गुरू कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो बेटियों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर सुनकर कृपालु परिषत में सभी शोक में डूबे हैं। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' भक्तिधाम मनगढ़ पहुंचे और भक्तिधाम परिषत की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। 

दरअसल, नोएडा के दनकौर कोतवाली अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की रात सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। कार और ट्रक के बीच यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर करीब 8 किलोमीटर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ। एक ट्रक ने दो कार सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल और उनके साथी एक समूह में वृंदावन की यात्रा करके वृंदावन से दिल्ली वापस लौट रहे थे। घायलों में कृपालु महाराज की बड़ी बेटी द्वारका नई दिल्ली की विशाखा त्रिपाठी, उनकी बहन श्यामा त्रिपाठी व कृष्णा त्रिपाठी के अलावा दिल्ली के  35 वर्षीय दीपक,मथुरा निवासी 56 वर्षीय हंसा, 53 वर्षीय कश्मीरा, 40 वर्षीय जानूका और प्रतापगढ़ के 57 वर्षीय संजय मलिक रहे। पुलिस को मदद से सभी घायलों को नोएडा स्थिति अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विशाखा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही कृपालु परिषत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: फिजियोथेरेपी का बदल सकता है नाम! जानिये फिजियोपैथी पर क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

संबंधित समाचार