इटावा में एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला: चीख-चीखकर रोने लगी बहन, पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। इटावा में सोमवार सुबह युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने से लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। जहां से उसको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रेमी ने शादी तय होने से खफा होकर उसको जान से मारने के इरादे से हमला किया। हो-हल्ला सुन लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली इलाके का पूरा मामला बताया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक अक्सरा अपनी छोटी बहन आलिया के साथ आतिशबाजी का काम करने के लिए जा रही थी, मेडिकल केयर यूनिट के पास से जा रही थी, इसी दौरान अरमान ने अक्सरा पर चाकू से हमला कर दिया। बहन को लहूलुहान हालत में देखकर आलिया रोने लगी। लोगों ने अरमान को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि अक्सरा की शादी तय होने के बाद से ही उसने बात करना बंद कर दिया। जिससे वह गुस्सा गया था और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें- कानपुर के COD पुल में कभी भी हो सकता हादसा: चार साल में ही सड़क उखड़ी...दिख रही बजरी, अक्सर अधिकारियों व मंत्रियों का होता आवागमन

संबंधित समाचार