रामपुर: रहमतगंज के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी, अमृत विचार। एक बार फिर जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। काके यादव के खेत में तेंदुआ देखा गया है। किसानों ने खेतों से दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की टीम को देकर तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 

मामला क्षेत्र के गांव रहमतगंज निवासी काके यादव का खेत कोसी नदी के किनारे स्थित बाबा शेख फरीद स्टोन क्रॅशर के पिछली दीवार के बराबर से है। सोमवार को काके यादव अपने खेत से गन्ना भरने गए थे। शाम करीब 5 बजे स्टोन क्रॅशर की दीवार पर तेंदुआ बैठा देखकर सभी लोग डर गए। काके यादव और ग्रामीणों ने तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। तब तेंदुआ दीवार कूद कर स्टोन क्रॅशर के पीछे जंगल की ओर भाग गया। किसानों ने खेत से भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। काके यादव ने बताया कि उनके खेत के पास स्टोन क्रॅशर के पीछे जंगल में तेंदुए की दहाड़ बीते दो दिन पहले भी सुनीं थी। पहले भी इन्हीं खेतों में कई बार तेंदुए देखे गए हैं। लोगों में डर का माहौल है। लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।  

संबंधित समाचार