बाराबंकी: सरकार में बैठे लोगों ने ही संभल घटना को दिया अंजाम- पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपचुनाव में अपने हथकण्डे छिपाने के लिये भाजपा की सुनियोजित साजिश

बाराबंकी, अमृत विचार। संभल की घटना योगी सरकार के माथे पर बदनुमा दाग है। इस दुर्भाग्यपूर्णं घटना से साबित हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। साथ ही प्रदेश सरकार आम जनता विशेषकर कमजोर वर्गों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस सरकार में बैठे लोगों ने इस घटना को अंजाम देने का काम किया है। जब एक बार सर्वे हो चुका था, तो दोबारा सर्वे की क्या जरूरत थी।

बीते लोकसभा के चुनाव में राहुल गांधी की अगुवाई में जिस इंडिया गठबंधन की विजय मुहिम की शुरूआत हुई थी। उससे भाजपा को एहसास हो गया कि अब हमारा खेल खत्म हुआ। इसीलिए संभल जैसी सुनियोजित घटना का अंजाम भाजपा के लोग दे रहे हैं। प्रदेश की आवाम को ऐसी ताकतों से अलग हो जाना चाहिए। यह बातें पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने सोमवार को कहीं। 

पीएल पुनिया ने कहा कि भारत देश विभिन्न जाति धर्म और सम्प्रदायों का देश है। यहां का संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन भाजपा के जन-प्रतिनिधि शपथ लेकर कि सब के साथ बिना भेद-भाव के न्याय और विकास करेंगे, अपनी शपथ का अपमान कर रहे हैं। जिस देश के प्रधानमंत्री का नारा एक हैं तो सेफ हैं और जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री का नारा बंटोगे तो कटोगे हो तो, उस देश और प्रदेश में आम जनता के साथ न्याय कैसे होगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि बाबा साहब के संविधान से देश चलेगा, लेकिन हकीकत में भाजपा की कार्यशैली संविधान के खिलाफ है। संविधान के सबसे बड़े दुश्मन भाजपाई हैं। ये संविधान बदलने की चाल में काफी हद तक कामयाबी हासिल कर चुकें हैं। संविधान में आरक्षण व्यवस्था है और भाजपाई कहते हैं कि आरक्षण को नहीं खत्म करेंगे, लेकिन सरकारी उपक्रमों में जहां आरक्षण की व्यवस्था लागू है, जब उसे ही प्राइवेट सेक्टर को दे देंगे तो आरक्षण स्वतः खत्म हो जायेगा। ऐसे ही कई फैसलों से भाजपा संविधान को खोखला करने का काम कर रही है।

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे लोगों का एजेंडा है कि समाज को टुकड़ों में बांट दें। इसलिए वो तरह तरह के हथकण्डे कर रही है। संभल की दुर्भाग्यपूर्णं घटना भी राज्य सरकार के इशारे पर प्रदेश में हुये उपचुनाव में भाजपा के हथकंडो की चर्चा न हो इसलिए कराई गयी। एक सुनियोजित साजिश है। सरकार में बैठे लोग समस्या पैदा कर रहे हैं। ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस पार्टी शोषित और पीड़ित परिवारों के साथ है और अपनी पूरी कोशिश से संविधान की रक्षा करते हुए समाज को बांटने का काम करने वाली हर ताकत से डटकर मुकाबला करने के लिये हमेशा सजग और तत्पर रहेगी।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: लाखों की कीमत से लगीं स्ट्रीट लाइटें हुईं कबाड़

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता