मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 133 पर मंगलवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार का एक टायर फट गया और संतुलन बिगड़ जाने से कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। उनकी पहचान 30 वर्षीय रौनक अहूजा पु एवं 28 वर्षीय विकास निवासी आगरा के रूप में की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि परिजन दोनो के शवों को एक्सप्रेसवे की एम्बुलेन्स से आगरा ले गए जहां पर उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Mathura News: कृपालु महाराज की बेटी का सड़क हादसे में निधन, दो की हालत गंभीर

संबंधित समाचार