मुरादाबाद: कटघर क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त युवती घर में अकेली थी और उसके परिजन खेत पर काम करने गए थे। शाम को घर लौटे परिजनों ने युवती का रक्तरंजित शव पड़ा देखा तो चीख निकल गई। कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त युवती घर में अकेली थी और उसके परिजन खेत पर काम करने गए थे। शाम को घर लौटे परिजनों ने युवती का रक्तरंजित शव पड़ा देखा तो चीख निकल गई।

कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी फारेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। टीम ने पूछताछ करने के साथ ही फिंगर प्रिंट लिए।

हत्या की वारदात कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम सैनियों वाली मिलक की है। गांव निवासी विष्णु कुमार खेती किसानी करने के साथ ही मजदूरी करते हैं। उनकी छह बेटियां और दो बेटे थे। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बुधवार को सुबह विष्णु कुमार परिजनों के साथ खेत में काम करने गए थे। दोपहर को उनकी चौथे नंबर की बेटी पूजा(22वर्ष) अपने छोटे भाई-बहन के साथ घर आ गई। करीब सवा तीन बजे भाई-बहन फिर खेत चले गए और घर में अकेली पूजा था।

बताते हैं कि शाम पांच बजे उसकी छोटी बहन पूनम व मां कलावती जब घर आईं तो नजारा देखकर होश उड़ गए। कमरे के दरवाजे पर पूजा का रक्तरंजित शव पड़ा था। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी अमित आनंद फारेंसिक व डाग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल के अलावा घर में मौजूद बर्तन, हसिया और दरवाजे के फिंगर प्रिंट लिए। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल परिजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। परिजनों के साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार