बरेली: सावधान… शहर में आ गया है तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। देहात के बाद तेंदुए ने अब शहर में भी दस्तक दे दी है। इससे इज्जतनगर क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई है। सूचना मिलने वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास करने लगी है। फिलहाल तो अभी पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, …

बरेली,अमृत विचार। देहात के बाद तेंदुए ने अब शहर में भी दस्तक दे दी है। इससे इज्जतनगर क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई है। सूचना मिलने वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास करने लगी है। फिलहाल तो अभी पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, कॉलोनी के लोगों से अकेले में न निकलने की अपील की गई है।

बहेड़ी के बाद बरेली शहर में तेंदुआ देखने के बाद वन अधिकारियों की नींद उड़ी। बरेली एयर फोर्स क्षेत्र में तेंदुआ को देखा गया। किसी ने फोटो भी वन अधिकारी को भेज दिए। ट्विटर पर भी जानकारी दी गई। वन अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में लग गए हैं।

बुधवार सुबह करीब साढ़े 6:30 बजे लोगों ने एक खाली पड़े प्लाट में तेंदुआ बैठा देखा। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। शाम को फिर 5 बजे तेंदुए दिखने पर आसपास की छतों पर लोग जमा हो गए। लोग अपने छतों पर खड़े होकर उसकी वीडियो बनाने लगे। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ करीब 12 फिट की छलांग लगाकर एसरफोर्स की बाउंड्रीवाल में दाखिल हो गया।

“शहर में एयरफोर्स स्टेशन परिसर में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिली है। वहां पर तेंदुआ के पग चिन्ह भी नजर आए हैं। तेंदुए की मौजूदगी होने की सूचना के बाद पूरी सतर्कता के साथ उसे पकड़ने की तैयारियां की जा रही हैं। वहां पर पिंजड़ा लगा दिया गया है। आसपास के लोगों को भी आगाह करा दिया गया है।” -ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक

“इज्ज्तनगर के गायत्रीनगर नगर कॉलोनी में लोगों ने तेंदुए को देखा है। आसपास के लोगों से अकेले में बाहर न निकलने की अपील की गई है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा में बकरे को बांधा गया है। जल्द ही उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।” -वैभव चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी बरेली

संबंधित समाचार