कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा ने हर बूथ पर बनाए औसतन 175 प्राथमिक सदस्य, सदस्यता अभियान में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान, हुई सराहना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान के दौरान हर बूथ पर औसतन 175 प्राथमिक सदस्य बनाए हैं। लखनऊ में बुधवार को आयोजित संगठन पर्व-सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने यह आंकड़े पेश किये। 

उन्होंने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 20845 बूथों में 32,13,519 लाख ऑनलाइन रेफरल कोड के सदस्य बनाए गए, जबकि 4 लाख ऑफलाइन सदस्य (जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है) वो भी प्राथमिक सदस्यता अभियान के अंतर्गत जुड़े जिसका कुल योग 36,13,519 लाख होता है।

विश्वेश्वरैया भवन, लखनऊ में राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नरेश बंसल और प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री संगठन धर्मपाल की पस्थिति में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अतिरिक्त कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के अध्यक्षों सहित 532 प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल  ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने क्षेत्र का सक्रिय सदस्यता वृत्त प्रस्तुत किया। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि इस संगठन पर्व की बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र को सदस्यता अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सराहा गया। यह उपलब्धि क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिससे संगठन का मान-सम्मान बढ़ा है। बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें- Etawah: शोक में डूबा सैफई मेडिकल प्रशासन, कन्नौज में सड़क हादसे का शिकार हुए डॉक्टर्स व स्टॉफ को दी श्रृद्धांजलि, सपा जिलाध्यक्ष ने कहा ये...

 

संबंधित समाचार