Kanpur: सर्दी में चिड़ियाघर में जानवरों के खानपान में हुआ बदलाव, ठंड में भालू चाट रहा शहद, बाघ की बढ़ी खुराक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। सर्दी के बढ़ने के साथ ही चिड़ियाघर में जानवरों के खानपान में बदलाव कर दिया गया है। बदली हुई खुराक में भालू को शहद दिया जा रहा है जबकि बाघ की खुराक को बढ़ाया गया है। अन्य जानवरों की खुराक में भी परिवर्तन किया गया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही जानवरों को हीटर की भी सहूलियत दी जाएगी। 

चिड़ियाघर में भालू को दो सौ ग्राम शहद रोजाना अतिरिक्त दिया जा रहा है। जानवरों के शरीर का तापमान सामान्य रहे इसलिए वाघ को दो किलो मटन अतिरिक्त मिल रहा है। पहले उसे सात किलो मटन दिया जाता था। हिरन की खुराक में चरी के स्थान पर बरसीम और 150 ग्राम गुड़ शामिल कर दिया गया है। 

नील गाय की खुराक में चने को शामिल किया गया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में जानवरों व पक्षियों के भोजन में डॉक्टर की ओर से सुझाए गए मेन्यू के अनुसार भोजन में परिवर्तन किया जाता है। चिड़ियाघर के मीडिया प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर ने बताया कि जानवरों पर लगातार निगरानी की जा रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, यहां पर और अधिक इंतजाम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; हादसे में दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार