संसद में जारी गतिरोध को लेकर बोली कांग्रेस- सरकार कार्यवाही स्थगित होने से रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद में गतिरोध को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रहस्य की बात है कि सरकार संसद में कार्यवाही स्थगित होने को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रही है। अदाणी समूह और संभल की हिंसा से जुडे मामले को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदानी मामले पर संसद का एक और दिन यूं ही समाप्त हो गया। आज भी दोनों ही सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनट बाद स्थगित हो गयी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘रहस्य की बात है कि सरकार स्थगन को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रही है। इसके विपरीत वह विशेष रूप से मोदानी और मणिपुर, संभल एवं दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों की आक्रोश को बढ़ावा दे रही है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘स्पष्ट रूप से इनमें उनके लिए रक्षात्मक होने और गलती मानने के लिए काफ़ी कुछ है।’’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव