Kanpur: प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और पूर्व महामंत्री पर एक और एफआईआर, महिला अधिवक्ता ने इस मामले में दर्ज कराया केस...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडेय की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिला अधिवक्ता ने नजीराबाद थाने में उन दोनों समेत तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार देर रात एक और एफआईआर कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
      
नजूल की 1000 करोड़ की बेशकीमती जमीन कब्जाने व एक मकान पर कब्जे के मामले में अवनीश दीक्षित और कुशाग्र पांडेय जेल में बंद है। आरके नगर निवासिनी अधिवक्ता मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि उनके भाई अनीश गुप्ता के हक में डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने सीसामऊ स्थित एक भूखंड की वसीयत की थी। वसीयत रजिस्टर्ड होने के बाद उनका भाई भूखंड का स्वामी हो गया। 

अनीश की मौत के बाद उस प्लॉट को खाली समझ कर अवनीश दीक्षित के साथी अमित शर्मा एडवोकेट और कुशाग्र पांडेय ने मिलकर कब्जा करने के नियत से उस पर अपना बोर्ड लगा दिया। मामला सामने आने पर अमित और कुशाग्र ने अपना बोर्ड हटा लिया। अब अमित शर्मा उनसे व उनके भाई से पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी न देने पर प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही है। 

साथ ही फर्जी मानहानि का नोटिस भेजकर 10 लाख रुपये मांग रहा है। रंगदारी न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में नजीराबाद थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि अवनीश दीक्षित, कुशाग्र पांडेय और अमित शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सर्दी में चिड़ियाघर में जानवरों के खानपान में हुआ बदलाव, ठंड में भालू चाट रहा शहद, बाघ की बढ़ी खुराक

 

संबंधित समाचार