6 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आप उत्साह और एकाग्रता से काम करेंगे। सरकारी कार्यों की रुकावट दूर होगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृष- आज मानसिक रूप से शांति रहेगी। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समय बहुत ही अच्छा है।

मिथुन - आज आपको बचत पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए। अनावश्यक बातों पर क्रोध न करें। अचानक की गई यात्रा में समस्या हो सकती है।

कर्क- आज आय की अपेक्षा आपको व्यय अधिक करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय को लेकर महत्वपूर्ण डील हो सकती है। समाज में आपको विशेष पहचान मिल सकती है।

कन्या- आज किसी के बहकावे में न आएं। स्वभाव में लचीलेपन के कारण आपको लोग पसंद करेंगे। परिजनों का बेहतरीन समर्थन मिलेगा।

तुला- आज दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अपनी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से लोगों के सामने रखें। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
 
वृश्चिक- आज प्रेम संबंधों में आई खटास दूर होगी। व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

धनु- आज नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
 
मकर- आज बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- आज नए संबंधों में स्थायीत्व कम रहेगा। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बेवजह के मामलों में न उलझें।

मीन- आज कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। स्वादिष्ट पकवानों का आनंद उठा सकते हैं।