बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पहुंचे प्रयागराज, मेलाधिकारी से मुलाकात कर कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। फिल्म जगत के चर्चित हास्य अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज पहुंचकर उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय में मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से मुलाकात की। 

राजपाल यादव ने कहा कि महाकुंभ पूरे देश का सबसे बड़ा संस्कृतिक व आध्यात्मिक की नगरी में आयोजित होता है। इस बड़े समागम की तैयारी बड़े जोर शोर से चल रही है। इस बड़े समागम में जुड़ने वालों को यह बड़े सौभाग्य से मिलता है। मेला प्राधिकरण में मेला अधिकारी की उन्होंने काफी प्रशंसा की। 

उन्होंने बताया कि दद्दा शिष्य मंडल की तरफ से संगम नगरी में हर वर्ष माघ मेला या कुंभ या फिर महाकुंभ में शिविर का आयोजन होता है। यह पहला है जब इस बार पूज्य गुरुजी देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी हमारे साथ नहीं है। 

ये भी पढ़ें- High Court का बड़ा फैसला, SC/ST एक्ट के अधीन कार्यवाही को दी जा सकती है चुनौती 

संबंधित समाचार