रायबरेली: शादी के बहाने विधवा से बनाया शारीरिक संबंध, बेटी से भी किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोहनिया/रायबरेली, अमृत विचार। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ शादी करने के बहाने यौन शोषण करने व उसकी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि शाहजहांपुर के एक व्यक्ति से फोन पर बातचीत हुई। उसने शादी करने की बात कही। महिला उसके झांसे में आ गई। युवक एक साल पहले महिला को एक बेटे व दो नाबालिग बेटियों को साथ लखनऊ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी नहीं की और यौन शोषण करने के साथ प्रताड़ित करने लगा। उसके बच्चों को भी पीटा। 

महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले महिला युवक को अपनी जमीन व बैंक खाते के कागजात लेने के बहाने गांव ले आई। उसका बेटा लखनऊ में ही है। बृहस्पतिवार की रात महिला की बेटी ने गांव के लोगों को आपबीती बताई तो मामले का खुलासा हुआ। गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर युवक को उनके हवाले कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला का युवक से लिव इन रिलेशन का मामला है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली:  तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा...आधा दर्जन वाहनों में मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा

संबंधित समाचार