अमरोहा: शिक्षक बना हैवान...छात्रा से रेप की कोशिश के बाद एसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अमरोहा, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी शिक्षक ने 9 वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शनिवार को छात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई दर्ज नहीं की है।

एसपी कार्यालय में शनिवार को नाबालिग छात्रा ने बताया कि 5 दिन पहले वह अपने घर से जंगल जा रही थी। तभी गांव का ही सरकारी शिक्षक रास्ते से अपने घर में उसे खींच कर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि जब छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक इस समय संभल जिले में तैनात है। छात्रा के साथ आए परिजनों ने बताया कि घटना के बाद जब छात्रा घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर आदमपुर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा करने का प्रयाय कर रही है।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : किसान की हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना

संबंधित समाचार