तिरुमाला मंदिर के पास नफरत फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: टीटीडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुपति। भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के संरक्षक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने तिरुमला में राजनीतिक और नफरत फैलाने वाले भाषणों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

टीटीडी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह निर्णय हाल की उन घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है, जिनमें नेताओं सहित कुछ लोगों ने दर्शन के बाद मंदिर परिसर के पास मीडिया के सामने राजनीतिक या भड़काऊ बयान दिए जिससे आध्यात्मिक शांति भंग हुई। 

इसने सभी आगंतुकों से इस निर्णय का सम्मान करने का आग्रह किया और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बोर्ड ने तिरुमाला के दिव्य और शांत वातावरण को संरक्षित करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एल.वी. सुब्रह्मण्यम ने बताया कि यह नियम लंबे समय से लागू है और ऐसे कई उदाहरण हैं जहां उल्लंघन करने वालों को दंडित किया गया है। सुब्रमण्यम टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:-आज से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के नियम, 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल

संबंधित समाचार