Lucknow University: ताजिकिस्तान की शिक्षा को उत्कृष्ट बनाएगा लखनऊ विश्वविद्यालय

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

दूतावास से मिला ताजिकिस्तान आने का आमंत्रण

लखनऊ, अमृत विचार: ताजिकिस्तान गणराज्य के दूतावास से लखनऊ विश्वविद्यालय को अगले साल जनवरी में ताजिकिस्तान का दौरा करने के लिए एक आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस दौरे का उद्देश्य ताजिक उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ स्थायी द्विपक्षीय शैक्षिक और सांस्कृतिक सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना है।

ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से 29 नवंबर को जारी एक पत्र के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय को शैक्षिक सहयोग प्रस्ताव पर दोनों देशों ने सहमति प्रदान की है। दूतावास ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे शीघ्रातिशीघ्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की सूची प्रस्तुत करें। ताकि इस दौरे का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। यह साझेदारी विश्वविद्यालय की वैश्विक भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संबंधों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ताजिकिस्तान के राजदूत लुकमन बोबोकालोनज़ोदा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग में रुचि दिखाने के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ताजिकिस्तान के राजदूत लुकमन बोबोकालोनज़ोदा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग में रुचि दिखाने के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के सहयोग के आपसी लाभों में भी फायदा मिलेगा। इस दौरे से शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलने और दोनों देशों के बीच स्थायी संबंध स्थापित होने की संभावना है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग को शैक्षिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाने के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ेः अभी नहीं सताएगी ठंड, बढ़ेगा तापमान, नवंबर में सिर्फ दो दिन हुआ सर्दी का एहसास

संबंधित समाचार