कानपुर में महिला की मौत, शव ले जाने की बात पर हुआ विवाद...मायके-ससुरालियों में चले ईट-पत्थर
कानपुर, अमृत विचार। पनकी में बीमारी के चलते हुई महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर निकले ससुरालियों का मायके पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से ईट पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
पनकी ए ब्लॉक निवासी राम अवतार सोनकर के बेटे प्रशांत की शादी तीन वर्ष पहले कर्नलगंज निवासी राजकिशोर की बेटी नेहा से हुई थी। नेहा का पिछले कुछ समय से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात नेहा ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर जा रहे थे। तभी डीसीएम भरकर वहां पहुंचे मायके पक्ष के 40 - 50 लोग शव को अपने साथ घर ले जाने की बात पर अड़ गए।
जिसे लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 मिनट के लिए शव को उसके मायके भेजने की बात पर ससुरालियों को रजामंद कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शव का दाह संस्कार बिठूर में कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कानपुर में युवती को शादी के ख्वाब दिखाकर प्रेमजाल में फंसाया: दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो...दी धमकी, अब मुकरा
